लाइव न्यूज़ :

आर्मीनिया ने संयुक्त राष्ट्र अदालत में अजरबैजान पर जातीय घृणा का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:41 IST

Open in App

द हेग, 14 अक्टूबर (एपी) आर्मीनिया ने संयुक्त राष्ट्र अदालत में आरोप लगाया कि उसके नागरिकों के खिलाफ पड़ोसी अजरबैजान योजनाबद्ध तरीके से जातीय घृणा को बढ़ावा दे रहा है।

पिछले साल छह सप्ताह तक युद्ध लड़ चुके दोनों देशों के बीच बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में आमना-सामना हुआ।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में सुनवाई शुरू होते ही आर्मीनियाई प्रतिनिधि येगिशे किराकोस्याम ने अपने देश के नागरिकों के खिलाफ अजरबैजान पर जातीय घृणा को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

आर्मीनिया ने आईसीजे से आग्रह किया था कि वह अजरबैजान को जातीय भेदभाव के उन्मूलन संबंधी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन करने से रोकने के लिए तुरंत अंतरिम कदम उठाए।

मामला दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी से जुड़ा है जिसके चलते पिछले साल दोनों के बीच नागोर्नो-काराबाक क्षेत्र को लेकर भीषण युद्ध हुआ था। इस युद्ध में 6,600 से अधिक लोग मारे गए थे।

आईसीजे में अजरबैजान के वकील आज बाद में अपना पक्ष रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला