लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन में कैपिटल के नजदीक जांच बिंदू से हथियारबंद शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 17, 2021 08:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जनवरी (एपी) वाशिंगटन में पुलिस ने अमेरिकी संसद भवन ‘कैपिटल’ के नजदीक एक जांच बिंदू पर एक व्यक्ति के पास से एक हैंडगन और 500 राउंड गोलियां बरामद कीं तथा उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि वेज्ले एलन बीलर को शुक्रवार को कैपिटल के नजदीक रोका गया था और उस पर बिना लाइसेंस वाली पिस्तौल रखने का आरोप है।

अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक बीलर जांच बिंदू पर पहुंचा था लेकिन उसके पास इस इलाके में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। एक अधिकारी ने उसके वाहन पर ‘हथियार संबंधी स्टीकर’ देखा। जब बीलर से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पास एक हैंडगन है। पुलिस ने उसे वहीं पर हिरासत में ले लिया।

उसके वाहन से नौ एमएम की हैंडगन और 500 राउंड से अधिक गोलियां मिलीं।

अधिकारियों ने कहा कि उसके पास वाशिंगटन में अपने साथ बंदूक रखने का लाइसेंस नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल