लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना की पुलिस ने माराडोना की मौत के मामले में एक और चिकित्सक के कार्यालय पर छापेमारी की

By भाषा | Updated: December 2, 2020 09:34 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना), दो दिसंबर (एपी) फुटबॉलर डिएगो माराडोना की मौत के मामले में अर्जेंटीना में मंगलवार को भी पुलिस की जांच जारी रही। पुलिस ने माराडोना का इलाज कर चुकी एक चिकित्सक के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की और चिकित्सकीय लापरवाही के पहलू की छानबीन की।

सेन इसिड्रो के अटॉर्नी जनरल कार्यालय के आदेश के बाद पुलिस अधिकारी ब्यूनस आयर्स में चिकित्सक अगस्टिना कोसचोव के कार्यालय में जांच के लिए पहुंचे। पुलिस की एक टीम चिकित्सक के आवास पर भी गयी।

मनोचिकित्सक वादिम मिश्चानचुक ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अभियोजकों ने मुझे बताया कि कोसचोव के चिकित्सकीय अतीत को खंगाला जा रहा है। यह एक नियमित प्रक्रिया है क्योंकि किसी मरीज की मौत के मामले में उसके चिकित्सकीय अतीत की भी जांच की जाती है। ’’

कोसचोव उस चिकित्सा टीम का हिस्सा थीं, जिन्होंने नवंबर में मस्तिष्क की सर्जरी के बाद माराडोना का उपचार किया था।

माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को ब्यूनस आयर्स में निधन हो गया। माराडोना के निधन से अर्जेंटीना और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों को गहरा धक्का लगा है।

जांच अधिकारियों ने कहा कि माराडोना की मौत के मामले में हिंसा का कोई पहलू नहीं है लेकिन चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है।

अपने वकील के जरिए कोसचोव ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने चिकित्सा संबंधी जो भी फैसले लिए थे उसको लेकर मुझे कोई अफसोस नहीं है।’’

पुलिस न्यूरोसर्जन लियोपोल्डो ल्यूक की भूमिका की भी जांच कर रही । ल्यूक ने हालिया महीनों में माराडोना का उपचार किया था और नवंबर में मस्तिष्क की सर्जरी करने वाले चिकित्सकों की दल में भी वह शामिल थे। जांच अधिकारियों ने रविवार को ल्यूक के आवास और कार्यालय पर भी छापेमारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब