लाइव न्यूज़ :

‘100 ग्रेट इंडियन पोयम्स’ के अरबी संस्करण का शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में विमोचन

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:50 IST

Open in App

दुबई, 12 नवंबर भारतीय राजनयिक एवं जानेमाने साहित्यकार अभय के. द्वारा चयनित और संपादित ‘100 ग्रेट इंडियन पोयम्स’ के अरबी संस्करण का विमोचन शारजाह में चल रहे 11 दिवसीय शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में किया गया है।

पुस्तक ‘100 कसीदत हिंदियाह रैयेह इन अरैबिक’ में 28 भारतीय भाषाओं की कविताएं शामिल हैं जो 3,000 वर्षों के भारतीय काव्य इतिहास से हैं।

बुधवार को मेले में पुस्तक के अरबी संस्करण का विमोचन किया गया। ‘100 ग्रेट इंडियन पोयम्स’ का यूरोप और अफ्रीका में पांच भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।

अभय के. ने संकलन के प्रकाशन पर कहा कि अरबी संस्करण भारत और अरब जगत के बीच साहित्यिक सेतु का काम करेगा। ‘शारजाह इंस्टीट्यूट फॉर हेरिटेज’ द्वारा पुस्तक का अरबी में अनुवाद और प्रकाशन किया गया है।

अभय नौ कविता संग्रहों के लेखक हैं, जिनमें 'द मैजिक ऑफ मेडागास्कर', 'द अल्फाबेट्स ऑफ लैटिन अमेरिका' शामिल है। उनके 'अर्थ एंथम' का 120 से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत अमन पुरी ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मेडागास्कर में भारत के राजदूत अभय के. की पुस्तक '100 ग्रेट इंडियन पोएम्स' के अरबी संस्करण का विमोचन प्रतिष्ठित शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में किया जा रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला है।’’

पुस्तक मेला 3 नवंबर से शुरू हुआ था और 13 नवंबर तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना