लाइव न्यूज़ :

अरब लीग ने सूडान में तख्तापलट को लेकर जताई 'गहरी चिंता'

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:50 IST

Open in App

काहिरा, 25 अक्टूबर (एपी) अरब लीग ने सूडान में सैन्य तख्तापलट को लेकर ‘‘गहरी चिंता’’ जताई है।

इस 22 सदस्यीय समूह के महासचिव अहमद अबुल गेत ने बयान जारी कर सभी दलों से सोमवार को अपील की कि वे अगस्त 2019 के संवैधानिक घोषणा पत्र का ‘‘पूर्णतय: पालन करें’’, जिसमें सूडान के पूर्व तानाशाह राष्ट्रपति उमर अल बशीर को अपदस्थ किए जाने के बाद असैन्य शासन एवं लोकतांत्रिक चुनाव कराए जाने का मार्ग प्रशस्त करने का लक्ष्य रखा गया था।

सूडान की सेना ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री और कैबिनेट के अन्य शीर्ष अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है और प्रदर्शनकारी सूडान की राजधानी खार्तूम की सड़कों पर उतर आए हैं।

महासचिव ने कहा, ‘‘ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे वार्ता से सुलझाया नहीं जा सके।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘ जो निर्णय लिए गए हैं या जो समझौते किए गए हैं, उनका सम्मान करना और सत्ता हस्तांतरण तथा सूडान में स्थिरता को बाधित करने वाले हर कदम से बचना महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा