लाइव न्यूज़ :

अरब लीग के राजनयिक लेबनान-सऊदी संकट में मध्यस्थता के लिए बेरूत पहुंचे

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:14 IST

Open in App

बेरूत, आठ नवंबर (एपी) अरब लीग के एक शीर्ष राजनयिक सोमवार को बेरूत पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मकसद लेबनान और सऊदी अरब के बीच अप्रत्याशित राजनयिक संकट को हल करने के रास्ते तलाशना है।

लेबनान के सूचना मंत्री ने यमन में गृह युद्ध को लेकर एक टिप्पणी की थी जिसके बाद सऊदी अरब और लेबनान के बीच राजनयिक संकट पैदा हो गया है।

मंत्री ने यमन में युद्ध की आलोचना की थी। यह जंग सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना यमन में ईरान के समर्थन वाले हूथी बागियों के खिलाफ लड़ रही है। अरब लीग के अधिकारी ने कहा कि उनकी यात्रा संकट के समाधान के लिए एक पहल है।

अरब लीग के उप प्रमुख हुस्साम ज़की ने लेबनानी राष्ट्रपति माइकल आउन के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि वह सऊदी अरब की यात्रा पर जाने को तैयार हैं लेकिन संकट को कम करने के लिए कुछ वास्तविक कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा, “ लेबनान और खाड़ी देशों के हित हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने खुले तौर पर लेबानानी अधिकारियों से इस संकट को खत्म करने की योजना बनाने को कहा।

लेबनान ने कहा है कि सूचना मंत्री जॉर्ज कोरदही की अक्टूबर के अंत में की गई टिप्पणी देश की आधिकारिक राय नहीं है। ज़की ने सोमवार को लेबनानी प्रधानमंत्री नजीब मिकाती और देश की संसद के अध्यक्ष से भी मुलाकात की।

मिकाती के कार्यालय ने एक बयान में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि लेबनान सऊदी अरब और खाड़ी अरब राष्ट्रों के साथ रिश्तों को सामान्य करना चाहता है और इसमें अरब लीग एक अहम भूमिका निभा सकती है। उनके दफ्तर के मुताबिक, लेबनान रिश्ते बहाल करने के लिए सभी अड़चनों को हटाएगा।

सऊदी अरब ने बेरूत से अपना राजदूत वापस बुला लिया है और अपने देश से लेबनान के राजदूत को जाने को कहा है। उसने लेबनान से आयात भी प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने भी अपने-अपने राजदूतों को लेबनान से बुला लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल