लाइव न्यूज़ :

अरब संकटः ट्रंप की धमकी- अगर ईरान ने हमला किया तो होगा उसका आधिकारिक अंत

By भाषा | Updated: May 20, 2019 10:09 IST

ट्रंप ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘यदि ईरान लड़ना चाहता है, तो यह ईरान का आधिकारिक अंत होगा। अमेरिका को फिर कभी धमकी मत देना।’’

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘यदि ईरान लड़ना चाहता है, तो यह ईरान का आधिकारिक अंत होगा। अमेरिका ने ‘ईरान से खतरों’ के मद्देनजर खाड़ी में एक विमानवाहक पोत और बी-52 बमवर्षक तैनात किए हैं।

वॉशिंगटन, 20 मई (एएफपी): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह अमेरिकी हितों पर हमला करता है तो उसे ‘नष्ट’ कर दिया जाएगा। ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘यदि ईरान लड़ना चाहता है, तो यह ईरान का आधिकारिक अंत होगा। अमेरिका को फिर कभी धमकी मत देना।’’

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिका ने ‘ईरान से खतरों’ के मद्देनजर खाड़ी में एक विमानवाहक पोत और बी-52 बमवर्षक तैनात किए हैं। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने चीन की अपनी यात्रा के अंत में सरकारी संवाद समिति आईआरएनए से शनिवार को कहा, ‘‘हम इस बात को लेकर निश्चित हैं... कोई युद्ध नहीं होगा क्योंकि न तो हम जंग चाहते हैं और न ही किसी को इस बात का भ्रम है कि वह क्षेत्र में ईरान का सामना कर सकता है।’’

ईरान और अमेरिका के बीच संबंध पिछले साल उस समय और खराब हो गए थे, जब ट्रम्प प्रशासन 2015 के परमाणु समझौते से पीछे हट गया था और उसने ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगा दिए थे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल