लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 129 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को ध्वस्त करने की मंजूरी दी गई

By भाषा | Updated: November 27, 2021 22:48 IST

Open in App

डेटन (अमेरिका), 27 नवंबर (एपी) ‘डेटन बोर्ड ऑफ जोनिंग अपील्स’ ने 129 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को ध्वस्त करने के शहर प्रशासन के अनुरोध को मंजूरी दे दी है, जो कभी राइट बंधुओं की बाइक की पहली दुकान थी।

‘डेटन डेली न्यूज’ की खबर के अनुसार शहर प्रशासन इमारत को गिराना चाहता था क्योंकि यह इतनी खराब हो गई है कि इसे अब बनाए रखना कठिन था और इसे पुनर्विकसित नहीं किया जा सकता है।

हालांकि संरक्षण समूहों ने शहर प्रशासन की योजना का विरोध किया था। समूहों ने कहा था कि इमारत को पुनर्विकास परियोजना में शामिल किया जाना चाहिए।

बोर्ड ने इस सप्ताह इस इमारत को नष्ट करने की अनुमति दी।

इमारत को 1892 में राइट ब्रदर्स की पहली बाइक की दुकान के रूप में काम करने के लिए बनाया गया था। इसके तुरंत बाद, जेम सिटी आइसक्रीम कंपनी ने संपत्ति खरीदी और इसे 1975 तक तब तक रखा जब तक कि इसे किसी अन्य कंपनी को नहीं बेच दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला