लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 समिति के पूर्व प्रमुख की डब्ल्यूएचओ विज्ञान परिषद में नियुक्ति

By भाषा | Updated: April 28, 2021 11:04 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 28 अप्रैल दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 पर मंत्री सलाहकार समिति के पूर्व प्रमुख, भारतीय मूल के प्रोफेसर सलीम अब्दुल करीम की नियुक्ति विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) विज्ञान परिषद में हुई है।

विज्ञान परिषद में दुनिया के जाने माने नौ वैज्ञानिक शामिल हैं। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. हैरोल्ड वार्मस इसके अध्यक्ष हैं।

यह परिषद स्वास्थ्य की समस्याओं जैसे कि वैश्विक स्वास्थ्य खतरों से निपटने पर सलाह देती है, साथ ही नवीनतम वैज्ञानिक एवं चिकित्सा ज्ञान देती है और वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार के लिए नयी आधुनिक तकनीक की पहचान करती है।

परिषद की शुरुआत मंगलवार को डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. ट्रेडोस अधनोम घेब्रेयेसस ने की।

परिषद की शुरुआत पर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य मुद्दों की योजनाओं की तैयारी और इसकी तैयारी में विज्ञान के महत्व को दोहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी ने हमें सिखाया है कि विज्ञान कोई अमूर्त बौद्धिक खोज नहीं है बल्कि यह जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर है।’’

डब्ल्यूएचओ में मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, ‘‘आप सभी व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने क्षेत्र में वैज्ञानिक उत्कृष्टता का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप सभी एक शानदार समूह और वैज्ञानिक हैं।’’

अब्दुल करीम दक्षिण अफ्रीका में एड्स अनुसंधान कार्यक्रम केंद्र (सीएपीआरआईएसए) के निदेशक हैं। सीएपीआरआईएसए ने सोमवार को उनकी नियुक्ति की पुष्टि की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना