लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश

By भाषा | Updated: August 4, 2020 12:54 IST

कैलिफोर्निया वन एवं अग्नि संरक्षण विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक वाहन की निकास प्रणाली से जलता हुआ कार्बन निकलने की वजह से चैरी वैली में ओक ग्लेन रोड पर शुक्रवार को कई स्थानों पर आग लग गई थी और अधिकारियों ने ऐसे वाहन को देखने वाले किसी भी व्यक्ति को जांचकर्ताओं से संपर्क करने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन में आई गड़बड़ी के चलते दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आगप्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने वाले स्वयंसेवियों को शारीरिक दूरी के इस समय में उनसे करीब से संपर्क में आना पड़ा।

बैनिंग: लॉस एंजिलिस के पूर्व में स्थित पहाड़ों के जंगलों में आग एक डीजल वाहन में आई गड़बड़ी के चलते लगी थी जिसके कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। दमकल विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कैलिफोर्निया वन एवं अग्नि संरक्षण विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक वाहन की निकास प्रणाली से जलता हुआ कार्बन निकलने की वजह से चैरी वैली में ओक ग्लेन रोड पर शुक्रवार को कई स्थानों पर आग लग गई थी और अधिकारियों ने ऐसे वाहन को देखने वाले किसी भी व्यक्ति को जांचकर्ताओं से संपर्क करने को कहा था।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया के कई जंगलों में लगी आग में से, रिवरसाइड काउंटी में उठी लपटों ने शुक्रवार से अब तक 106 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की सूखी झाड़ियों और लकड़ियों को जलाकर खाक कर दिया है। अमेरिकी रेड क्रॉस के प्रवक्ता जॉन मेडिना ने कहा कि सोमवार दोपहर तक, आग पर महज पांच प्रतिशत तक काबू पाया जा सका था और इस आग तथा कोरोना वायरस को लेकर उठाए जा रहे एहतियाती कदमों के कारण एक आश्रय स्थल पर और तनाव पैदा कर दिया है।

प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने वाले स्वयंसेवियों को शारीरिक दूरी के इस समय में उनसे करीब से संपर्क में आना पड़ा। यह आग उस वक्त लगी जब पूर्वी लॉस एंजिलिस से करीब 137 किलोमीटर दूर बियूमॉन्ट शहर के पास ग्रामीण इलाके में आग लगने की दो और घटनाएं हो रही थी।

आग की लपटें तेजी से बढ़ते हुए घरों के करीब तक आ गईं जबकि दमकलकर्मी हवा और जमीन से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। कैलिफोर्निया के दमकल अधिकारियों ने कहा कि एक घर और दो इमारतें बर्बाद हो गईं, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल