लाइव न्यूज़ :

एप्पल ने ट्रंप जांच के खुलासों के बीच निजता की सुरक्षा का किया बचाव

By भाषा | Updated: June 12, 2021 11:08 IST

Open in App

सैन रेमन (अमेरिका), 12 जून (एपी) निजता के संरक्षक की अपनी छवि का बचाव करते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एप्पल ने कहा कि पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की जांच से उसके हाथ बंधे हुए थे जिसके कारण मजबूरन कंपनी को डेमोक्रेटिक पार्टी के दो सांसदों के फोन के डेटा सौंपने पड़े।

एप्पल ने रूस से संबंधों पर ट्रंप की जांच से जुड़ी सूचनाओं के लीक होने का पता लगाने के लिए अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा कानूनी ताकत आजमाए जाने की आक्रामक कोशिशों के बारे में शुक्रवार को विस्तार से बताया।

अमेरिकी न्याय विभाग एप्पल को एक सम्मन जारी करने के लिए एक संघीय न्यायाधीश को मनाने में कामयाब हो गया जिसके चलते एप्पल को 2018 के दौरान सदन की खुफिया समिति के सदस्य एडम शिफ और एरिक स्वालवेल के फोन रिकॉर्ड और संदेश संबंधी जानकारियां देनी पड़ी।

कैलिफोर्निया के दोनों डेमोक्रेटिक सांसद रूस के साथ ट्रंप के संबंधों की जांच कर रही समिति का अहम हिस्सा हैं। न तो शिफ और न ही स्वालवेल को पता था कि कुछ जानकारी पांच मई तक जब्त कर ली गई।

एप्पल द्वारा सम्मन का पालन करने का खुलासा ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने अपने विपणन अभियानों में निजता को ‘‘मौलिक मानवाधिकार’’ के तौर पर दिखाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। एप्पल ने अप्रैल में भी गोपनीयता बढ़ा दी थी जब उसने आईफोन पर निजता के नियंत्रण को बढ़ा दिया जिससे फेसबुक जैसी कंपनियों के लिए विज्ञापन बेचने के लिए लोगों की ऑनलाइन गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो गया।

एप्पल ने एक बयान में कहा कि वह निजी जानकारी देने की अनुचित कानूनी मांगों के खिलाफ लड़ता रहेगा और उपभोक्ताओं को उनके बारे में सूचित करेगा। हालांकि इस मामले में एप्पल ने कहा कि वह संघीय मजिस्ट्रेट न्यायाधीश के हस्ताक्षर वाले आदेश से बंधा हुआ था और उसे जांच की प्रकृति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल