लाइव न्यूज़ :

हांगकांग की अदालत में पेश हुए एप्पल डेली के संपादक और सीईओ

By भाषा | Updated: June 19, 2021 09:59 IST

Open in App

हांगकांग, 19 जून (एपी) हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एप्पल डेली’ के मुख्य संपादक और उसकी मूल कंपनी के प्रमुख को शनिवार को यहां अदालत में लाया गया। शहर के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी के बाद यह इनकी पहली सुनवाई है।

मुख्य संपादक रयान लॉ और नेक्स्ट डिजीटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चेउंग किम-हुंग एक सफेद वैन में पहुंचे, जिसकी खिड़कियां पूरी तरह ढकी हुई थीं। उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के लिए विदेश के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को अर्ध स्वायत्त चीनी क्षेत्र में प्रेस की आजादी पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

इस मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों एप्पल डेली के दो वरिष्ठ संपादकों और एक अन्य कार्यकारी अधिकारी पर अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है और उन्हें शुक्रवार देर रात जमानत पर रिहा कर दिया गया। एप्पल डेली को लोकतंत्र समर्थक रुख के लिए जाना जाता है और वह शहर पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए चीन तथा हांगकांग सरकारों की अक्सर आलोचना करता रहता है। उसने और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग करते हुए 2019 में हुए प्रदर्शनों का भी समर्थन किया था और इसके बाद पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने समेत कई कदमों की आलोचना की थी।

एप्पल डेली के संस्थापक जिम्मी लई अनधिकृत तरीके से लोगों को एकत्रित करने, रैलियां तथा मार्च निकालने में भूमिका निभाने के दोषी पाए जाने के बाद 20 महीने की जेल की सजा काट रहे हैं।

अमेरिका ने इस कार्रवाई को लेकर चीन तथा हांगकांग के अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए और एप्पल डेली के संपादकों तथा कार्यकारियों को फौरन रिहा करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला