लाइव न्यूज़ :

अपीलीय अदालत ने ईरानी-ब्रिटिश महिला की एक और साल की सजा को बरकरार रखा

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:05 IST

Open in App

तेहरान, 16 अक्टूबर (एपी) ईरान की एक अपीलीय अदालत ने तेहरान में कैद ईरानी-ब्रिटिश महिला की सजा एक साल और बढ़ाने के फैसले को बरकरार रखा है।यह जानकारी महिला के वकील होज्जात करमानी ने शनिवार को दी।

करमानी ने बताया कि उनकी मुवक्किल नाजनीन जागरी रैटक्लिफ पहले ही ईरान में पांच साल जेल की सजा काट चुकी हैं। उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि अपीलीय अदालत ने इस साल के शुरू में सुनाई गई एक और साल की सजा को बरकरार रखा है।

उन्होंने बताया कि फैसले के मुताबिक नाजनीन एक साल अतिरिक्त कैद की सजा पूरी करने के बाद एक और साल तक ईरान नहीं छोड़ सकती हैं। इसका अभिप्राय है कि वह दो साल तक परिवार से नहीं मिल सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि नाजनीन ने वर्ष 2009 में लंदन स्थित ईरानी दूतावास के सामने प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस साल अप्रैल में ईरानी अदालत ने उन्हें उस दौरान कथित तौर पर ‘‘व्यवस्था के खिलाफ दुष्प्रचार’ करने के आरोप में सजा सुनाई थी।

करमानी ने बताया कि नाजनीन को जब अपीलीय अदालत के फैसले की जानकारी दी गई तो वह ‘‘चिंतित’ हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी मुवक्किल अपने परिवार के संपर्क में है।

ईरान की सरकारी मीडिया ने तत्काल इस सजा की जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि पूरे मामले की बंद कमरे में सुनवाई हुई।

नाजनीन को ईरान की सरकार का तख्तापलट करने की साजिश करने का दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी, जिसका खंडन उनके समर्थकों और मानवाधिकार संगठनों ने किया है।

नाजनीन थॉम्सन रॉयटर्स फाउंडेशन की कर्मचारी हैं और अप्रैल 2016 में जब वह अपने परिवार से मिलकर ब्रिटेन लौट रही थीं तब उन्हें तेहरान हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना