लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय मूल के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की सजा घटाने की अपील नामंजूर

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:58 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 11 नवंबर सिंगापुर में भारतीय मूल के एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में एक सप्ताह की जेल की सजा के खिलाफ शीर्ष अदालत में अपील हार गए हैं। उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति के लाभों को बचाने के लिए जेल की सजा के बजाए जुर्माने भरने की दलील दी थी।

सिंगापुर सैन्य बल के सेवानिवृत्त अधिकारी एम रवींद्रन ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए एक सप्ताह की जेल के बजाए जुर्माना लगाने की अपील की। उन्होंने दलील दी कि अगर उन्हें जेल की सजा होती है तो वह सेवानिवृत्ति पर 273,694.02 सिंगापुर डॉलर (1.50 करोड़ रुपये) की राशि का मिलने वाला लाभ गंवा देंगे।

दलील को खारिज करते हुए सिंगापुर के प्रधान न्यायाधीश सुंदरेश मेनन ने कहा कि सजा दिए जाते समय एक अपराधी को होने वाले नुकसान के परिणाम को ध्यान में नहीं रखा जा सकता। भारतीय मूल के प्रधान न्यायाधीश ने अपने फैसले में लिखा, ‘‘बाह्य कारकों को ध्यान में रखा जाए तो आपराधिक न्याय प्रणाली पर आघात हो सकता है।’’

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अगर अदालत किसी खास सजा के कारण होने वाले वित्तीय नतीजे पर गौर करने लगे तो तो इसका परिणाम कुछ व्यक्तियों के लिए अधिक अनुकूल व्यवहार करना होगा।’’

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार हालांकि प्रधान न्यायाधीश ने मामले के तथ्यों की तुलना अतीत में इसी तरह के मामलों के तथ्यों से करने के बाद रवींद्रन की जेल की अवधि को पांच दिन कर दिया।

रवींद्रन नौ सितंबर 2018 की मध्यरात्रि को दोस्तों के साथ बीयर पीने के बाद घर जा रहे लेकिन अपनी कार से नियंत्रण खो बैठे। कार सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई और रेलिंग से जा टकराई। घटनास्थल पर सांस के परीक्षण में भी रवींद्रन के नशा करने की पुष्टि हुई थी।

रवींद्रन ने जिला अदालत में 4,000 सिंगापुर डॉलर जुर्माना चुकाने की अनुमति मांगते हुए दलील दी थी कि अगर उन्हें जेल की सजा हुई तो सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले भत्ते से वह वंचित कर दिए जाएंगे। जिला न्यायाधीश ने कहा था कि सजा घटाने के लिए यह वाजिब कारण नहीं है। न्यायाधीश ने उन्हें एक सप्ताह जेल की सजा दी और दो साल के लिए ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना