लाइव न्यूज़ :

इजराइल से जेल में बंद फलस्तीनी को बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने देने की अपील

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:15 IST

Open in App

रामल्ला (वेस्ट बैंक), 13 जुलाई (एपी) फलस्तीनी कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार समूहों ने इजराइल से जेल में बंद प्रख्यात सांसद को मंगलवार को उनकी बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने की अपील की।

फलस्तीन लिबरेशन पॉपुलर फ्रंट (पीएफएलपी) की अग्रणी सदस्य खालिदा जर्रार (58) हालिया कुछ वर्षों में कभी इजराइल की जेल के अंदर तो कभी बाहर रही हैं। एक सैन्य अदालत ने प्रतिबंधित समूह का सदस्य होने के लिये जर्रार को मार्च में दो साल जेल की सजा सुनाई थी। अक्टूबर में सजा पूरी होने पर उन्हें रिहा किया जाना है।

पीएफएलपी एक सशस्त्र मोर्चा है और इजराइल तथा पश्चिमी देश इसे आतंकवादी संगठन मानते हैं, लेकिन किसी भी हमले में जर्रार की भूमिका सामने नहीं आई है।

पीएफएलपी का सदस्य होने के आरोप में 2015 में जर्रार को 15 महीने की सजा सुनाई गई थी। उन्हें कई महीनों तक प्रशासनिक हिरासत में भी रखा गया, जिसके तहत इजराइल फलस्तीनी संदिग्धों को बिना किसी आरोप के लंबी अवधि के लिए हिरासत में रखता है।

समूह ने कहा कि अल-हक मानवाधिकार समूह के लिए लिंगभेद और जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर काम करने वाली उनकी 30 वर्षीय बेटी सुहा रविवार को वेस्ट बैंक के रामल्लाह शहर में मृत पाई गई। समूह ने मौत का कारण नहीं बताया।

अल-हक ने जर्रार की ''मानवीय आधार पर तत्काल और बिना शर्त रिहाई'' का आह्वान करते हुए एक अभियान शुरू किया, और कहा कि उसने अन्य देशों के साथ-साथ रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति से भी अपील की थी। हैशटैग 'फ्री खालिदा जर्रार' के तहत एक ऑनलाइन अभियान में अन्य कार्यकर्ताओं और अधिकार समूहों से भी आग्रह किया गया। इससे संबंधित एक ऑनलाइन याचिका पर 11,500 से अधिक हस्ताक्षर किये गए हैं।

हालांकि इजराइली अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

न्यूयॉर्क स्थित ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा कि जर्रार की बार-बार गिरफ्तारी अहिंसक राजनीतिक विरोध पर इजरायल की व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल