लाइव न्यूज़ :

पाक रक्षा मंत्री 'लिंचिंग' की घटना पर असंवेदनशील टिप्पणी के लिए माफी मांगें:श्रीलंकाई मंत्री

By भाषा | Updated: December 7, 2021 23:32 IST

Open in App

कोलंबो/इस्लामाबाद, सात दिसंबर श्रीलंका के जन सुरक्षा मंत्री शरथ वीरशेखरा ने एक श्रीलंकाई नागरिक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिये जाने के मामले में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खटक की कथित असंवेदनशील टिप्पणी को लेकर उनसे माफी मांगने को कहा है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों सहित एक भीड़ ने पिछले शुक्रवार को लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित सियालकोट जिले में एक कपड़ा कारखाने पर हमला किया और उसके महाप्रबंधक दियावदनागे की हत्या कर शव को आग के हवाले कर दिया था।

पाकिस्तान के मंत्री खटक ने सोमवार को कहा था कि दियावदनागे की हत्या के मामले को पाकिस्तान सरकार द्वारा टीएलपी से प्रतिबंध हटाए जाने के फैसले से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ''जब युवा भावुक हो जाते हैं तो हत्याएं तक हो जाती हैं।''

खटक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए वीरशेखरा ने स्थानीय मीडिया से कहा कि इस असंवेदनशील टिप्पणी के लिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को श्रीलंका के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल