लाइव न्यूज़ :

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के पुरोधा जॉन मैकएफी स्पेन की जेल में मृत मिले

By भाषा | Updated: June 24, 2021 11:34 IST

Open in App

मैड्रिड, 24 जून (एपी) मैकएफी एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बनाने वाले जॉन मैकएफी बार्सिलोना के निकट स्थित जेल की कोठरी में बुधवार को मृत मिले। ऐसी आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या की है। सरकारी अधिकारियों ने यह बताया।

इसके कुछ घंटे पहले स्पेन की एक अदालत ने 75 वर्षीय मैकएफी को स्पेन से अमेरिका प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था। मैकएफी पर अमेरिका में कर संबंधी आरोप हैं और ऐसे आरोप साबित होने पर जेल की लंबी सजा मिलती है।

क्षेत्रीय कातालूनिया सरकार की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि जेल कर्मियों ने मैकएफी को बचाने का पूरा प्रयास किया। जेल के चिकित्सा दल ने उनकी मौत की पुष्टि की। इसमें बताया गया, ‘‘मौत के कारण का पता लगाने संबंधी जांच करने के लिए एक न्यायिक प्रतिनिधिमंडल पहुंच गया है। सारे हालात आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं।’’

हालांकि इस बयान में मैकएफी का नाम नहीं लिया गया है लेकिन यह कहा गया है कि मरने वाला व्यक्ति 75 वर्षीय अमेरिकी नागरिक था जिसे उसके देश प्रत्यर्पित किया जाना था। हालांकि सरकारी सूत्रों ने बुधवार को एपी को पुष्टि की कि मरने वाला व्यक्ति मैकएफी ही था।

स्पेन की राष्ट्रीय अदालत ने सोमवार को मैकएफी को प्रत्यर्पित करने के पक्ष में फैसला सुनाया था। अपनी याचिका में मैकएफी ने इस महीने की शुरुआत में दलील दी थी कि उनके खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और अगर उन्हें अमेरिका भेज दिया जाता है तो उनकी बाकी उम्र जेल में कटेगी।

अदालत के आदेश को बुधवार को सार्वजनिक किया गया और इसके खिलाफ अपील का रास्ता भी खुला रखा गया। प्रत्यर्पित करने संबंधी अंतिम आदेश के लिए स्पेन के मंत्रिमंडल की मंजूरी आवश्यक होती।

मैकएफी को अमेरिकी राज्य टेनेसी द्वारा जारी वारंट के आधार पर बार्सिलोना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। तब एक न्यायाधीश ने आदेश दिया था कि प्रत्यर्पण पर सुनवाई का फैसला आने तक मैकएफी को हिरासत में रखा जाना चाहिए।

मैकएफी पर लगाए गए आपराधिक आरोपों में दोषी पाए जाने पर जेल की 30 साल तक की सजा का प्रावधान है। उनके वकील निशय सैनन ने फोन पर बताया ‘‘मैकएफी को एक जुझारू व्यक्ति के तौर पर याद किया जाएगा। उन्होंने अपने देश से प्रेम करने का प्रयास किया लेकिन अमेरिका की सरकार ने उनका नामोनिशान तक मिटाने की कोशिश की हालांकि वह विफल रही।’’ सनन ने बताया कि स्पेन के अधिकारियों ने विधिक दल को मैकएफी की मौत का कारण नहीं बताया है।

टेनेसी के अभियोजकों का कहना है कि 2014 से 2018 के बीच पांच वित्तीय वर्ष के दौरान अघोषित आय के मामले में मैकएफी पर अमेरिकी सरकार की कर संबंधी 42,14,105 डॉलर की देनदारी है। लेकिन इस हफ्ते राष्ट्रीय अदालत के न्यायाधीश ने जो आदेश दिया है उसमें उन्होंने मैकएफी को 2016 से 2018 के बीच लगे आरोपों का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला