लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के उपचार के लिए संभावित रूप से उपयोगी एंटीवायरल का पता लगाया गया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 17:37 IST

Open in App

लंदन, तीन फरवरी अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी साबित हो सकने वाली एक एंटीवायरल दवा का पता लगाया है और इसका भविष्य में संक्रमण के प्रबंधन पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

ब्रिटेन में ‘नॉटिंघम विश्वविद्यालय’ के अनुसंधानकर्ता भी यह अनुसंधान करने वाले दल का हिस्सा थे। इस दल ने पाया कि पौधों से बनाए गए एंटीवायरल की यदि कम खुराकें दी जाएं, तो वे श्वास संबंधी अवरोध पैदा करने वाले कोविड-19 समेत तीन बड़े वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा कर सकते हैं।

‘वायरसेस’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, इस प्रकार के एंटीवायरल संक्रमण रोकने के लिए समुदाय को उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह दवा वायरस को कोशिकाओं में अपने प्रतिरूप बनाने से रोकने में भी मददगार है।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि थैप्सिगार्गिन एक ऐसी एंटीवायरल दवा है, जो संक्रमण के दौरान या उससे पहले लेने पर प्रभावी होती है।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस दवा को टीके के माध्यम से देने या इसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होगी। इसे मुंह के जरिए लिया जा सकता है।

‘नॉटिंघम विश्वविद्यालय’ के प्रोफेसर किन चॉ चांग ने कहा, ‘‘हम इस एंटीवायरल को विकसित करने और यह पता लगाने के शुरुआती चरण में हैं कि कोविड-19 जैसे वायरस का इनसे कैसे उपचार होगा, लेकिन अभी तक मिले नतीजे बहुत अहम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला