लाइव न्यूज़ :

एंटीबॉडी इंजेक्शन से कोविड-19 के जोखिम में कमी देखने को मिली: एस्ट्राजेनेका का अध्ययन

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:59 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 11 अक्टूबर एस्ट्राजेनेका ने सोमवार को कहा कि एक इंजेक्शन के माध्यम से दिये गये एंटीबॉडी उपचार ने कोविड-19 के प्रकोप या इस बीमारी से मृत्यु के जोखिम में महत्वपूर्ण तरीके से कमी दिखाई है। हल्के से मध्यम लक्षण वाले कोविड-19 के ऐसे रोगियों को दिये गये उपचार की तुलना में ये परिणाम प्रभावी हैं जो अस्पताल में भर्ती नहीं हैं।

ब्रिटिश-स्वीडिश बायोफार्मास्युटिकल कंपनी ने कहा कि एजेडडी7422 के लिए टैकिल तृतीय चरण कोविड-19 उपचार परीक्षण ने दिखाया है कि प्राथमिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

इंजेक्शन से एजेडडी7442 की 600 मिलीग्राम की एक खुराक ने गंभीर कोविड-19 होने या (किसी भी कारण से) मृत्यु होने के जोखिम को सात दिन या इससे कम अवधि के लिए लक्षण वाले अस्पताल में भर्ती नहीं किये गये रोगियों को दिये गये उपचार की तुलना में 50 प्रतिशत तक कम किया है।

एजेडडी7442 को तीसरे चरण के आंकड़ों के साथ पहली दीर्घकालिक सक्रिय एंटीबॉडी बताया गया है।

एस्ट्राजेनेका के बायोफार्मास्युटिकल्स आरएंडडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष मेने पंगालोज ने कहा, ‘‘एजेडडी7442, हमारे दीर्घकालिक सक्रिय एंटीबॉडी समुच्चय के लिए ये महत्वपूर्ण परिणाम कोविड-19 की रोकथाम और उपचार दोनों में इस पद्धति के उपयोग के लिए साक्ष्यों को बढ़ाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना