लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के एंटीबॉडी डेल्टा स्वरूप के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रदान कर सकते हैं: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:41 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 30 दिसंबर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण डेल्टा स्वरूप के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है। दक्षिण अफ्रीका में अनुसंधानकर्ताओं के एक लघु अध्ययन में यह बात सामने आई।

कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप (वेरियेंट) सबसे पहले इस साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में सामने आया था।

वायरस का यह नया स्वरूप अत्यंत संक्रामक पाया गया है और इसमें टीकाकरण से अथवा पहले हो चुके सार्स-सीओवी-2 संक्रमण से उत्पन्न एंटीबॉडी से बच निकलने की काफी क्षमता देखी गयी है। इस स्वरूप से संक्रमण के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं।

मेडआरएक्सआईवी पर प्रकाशन से पूर्व डाले गये अध्ययन की अभी अन्य विशेषज्ञों ने समीक्षा नहीं की है। इसमें पहले टीका लगवा चुके और टीका नहीं लगवाने वाले 15 लोगों को शामिल किया गया जिन्हें ओमीक्रोन संक्रमण हो चुका है।

वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों के प्लाज्मा का अध्ययन कर उनके एंटीबॉडी में ओमीक्रोन और डेल्टा स्वरूप पर नियंत्रण की क्षमता का पता लगाया। पहले प्रतिभागियों में लक्षण सामने आने के बाद और करीब दो सप्ताह बाद एक बार फिर अध्ययन किया गया।

अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि प्रतिभागियों में डेल्टा स्वरूप के खिलाफ अधिक प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक