लाइव न्यूज़ :

विदेशी आतंकियों की मौजूदगी से आतंकवाद विरोधी प्रयास हो रहे कमजोर : भारत

By भाषा | Updated: January 19, 2021 01:11 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 18 जनवरी भारत ने सोमवार को कहा कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी आतंकवादियों की मौजूदगी से सुरक्षा की गंभीर चुनौतियां पैदा हुई हैं और आतंकवाद से निपटने के वैश्विक प्रयासों पर भी इससे असर पड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘‘संयुक्त राष्ट्र और क्षेत्रीय एवं उप क्षेत्रीय संगठनों के बीच सहयोग: अरब राष्ट्रों का लीग’’ विषय पर संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि इस तरह के विदेशी लड़ाके युवाओं को कट्टर बनाने का काम कर रहे हैं।

तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी आतंकी लड़ाकों की मौजूदगी से मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के समक्ष गंभीर चुनौतियां पैदा हुई हैं। ये लड़ाके अलकायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकी समूहों के साथ मिलकर हमले कर रहे हैं। ये युवाओं को भी कट्टर बना रहे हैं। ’’

तिरुमूर्ति ने कहा कि यह ज्ञात तथ्य है कि लीबिया में विदेशी आतंकी पूरे क्षेत्र में कट्टरता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे आतंकवाद रोधी सामूहिक प्रयासों के लिए भी नुकसानदेह है।’’ उन्होंने संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में अरब राष्ट्रों की लीग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब