लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी मॉडर्ना एवं फाइजर टीके कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट के विरूद्ध प्रभावी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 17:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 अक्टूबर मॉडर्ना एवं फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके बहुत ही अधिक संक्रामक डेल्टा समेत सार्स कोव-2 वायरस के विभिन्न वैरिएंट के विरूद्ध सुरक्षा प्रदान करते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है।

मंगलवार को ‘नेचर’ जर्नल में प्रकाशित यह अध्ययन यह भी दर्शाता है कि टीकाकरण से पहले जो लोग वायरस से संक्रमित हुए थे, उनमें उन लोगों की तुलना में सभी वैरिएंट के प्रति अधिक ठोस प्रतिरोधक क्षमता नजर आयी जो इस संक्रमण की चपेट में नहीं आये थे और पूरी तरह टीकाकरण से गुजर चुके हैं।

ये परिणाम तथाकथित ‘उपलब्धि’ में बढ़त के तौर सामने आये हैं क्योंकि टीका लगवा चुके लोगों में डेल्टा वैरिएंट से संक्रमण होने के बाद ये सवाल बने हुए थे कि क्या टीके उभर रहे नये वैरिएंट के प्रति व्यापक सुरक्षा प्रदान करते हैं।

अमेरिका के येल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अकिको इवासाकी ने कहा, ‘‘ टीके डेल्टा एवं अन्य वैरिएंट के विरूद्ध उच्च स्तर के एंटीबडी पैदा करते हैं । दो खुराक एक खुराक से बेहतर हैं। ’’

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन से सामने आया कि बूस्टर डोज सार्स-कोव-2 को भगाने में प्रभावी हो सकती है।

अनुसंधान दल ने नवंबर, 2020 से जनवरी, 2021 तक अमेरिका के 40 स्वास्थ्य कर्मियों के रक्त नमूने उनके टीकाकरण से पहले लिये।

उसके बाद के सप्ताह में उन्होंने समय पर उन लोगों के अतिरिक्त रक्त नमूने लिये जिन्हें मॉडर्ना या फाइजर की दूसरी खुराक ली।

अनुसंधानकर्ताओं को सभी रक्त नमूनों में वर्धित प्रतिरोधक प्रणाली का सबूत मिला । वैसे वैरिएंट एवं व्यक्ति में उसका प्रभाव अलग अलग था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी