लाइव न्यूज़ :

मलेशिया में अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया कोविड-19 रोधी लॉकडाउन

By भाषा | Updated: June 27, 2021 16:55 IST

Open in App

कुआलालांपुर, 27 जून (एपी) मलेशिया में कोरोना वायरस संक्रमण के उच्चतम स्तर पर बने रहने के बीच प्रधानमंत्री मुह्यिद्दीन यासीन ने रविवार को कहा कि देश में एक महीने से चला आ रहा कोविड रोधी लॉकडाउन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

यासीन ने कहा कि दैनिक संक्रमण के मामलों की संख्या 4,000 से कम होने, टीकाकरण दर दस फीसदी पर पहुंचने और अस्पतालों में गहन चिकित्सा कक्ष की मांग कम होने तक लॉकडाउन में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

समाचार एजेंसी ‘द नेशनल बर्नामा’ ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जुलाई के मध्य तक ऐसा हो सकता है।

मौजूदा लॉकडाउन सोमवार को समाप्त होना था।

मलेशिया में संक्रमण के दैनिक मामले पांच हजार से अधिक हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश में संक्रमण के 5,586 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमण के अब तक सामने आए मामलों की संख्या बढ़कर 7,34,048 हो गई है। इसके साथ ही महामारी से अब तक 5,000 लोगों की मौत हुई है।

मलेशिया में अब तक छह फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है और सरकार ने इस संबंध में प्रयास तेज कर दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब