लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने अब्बासी समेत 10 के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:01 IST

अब्बासी को इस मामले को लेकर जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। एनएबी ने 2016 में मामले को बंद कर दिया था लेकिन 2018 में इसे फिर खोला गया।

Open in App
ठळक मुद्दे अब्बासी और इस्माइली पहले से ही एनएबी की हिरासत में हैं।अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 16 दिसंबर तक बढ़ा दी थी। 

पाकिस्तान में भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी के खिलाफ एलएनजी टर्मिनल का ठेका एक फर्म को देने में कथित अनियमितता पर मामला दर्ज किया है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा दायर किये गए मामले में पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल और आठ अन्य का नाम भी दर्ज किए गए मामले में शामिल किया है । इनमें पाकिस्तान स्टेट ऑयल के पूर्व प्रबंध निदेशक भी शामिल हैं।

अब्बासी और अन्य पर द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) टर्मिनल का ठेका 15 सालों के लिये अपनी पसंद की कंपनी को देने और इससे राजकोष को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। टर्मिनल का निर्माण कतर से आयातित एलएनजी के भंडारण के लिये होना था। एनएबी ने न्यायाधीश मुहम्मद बशीर की जवाबदेही अदालत में मामला दर्ज किया। न्यायाधीश बशीर ने ही भ्रष्टाचार के एक मामले में 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दोषी ठहराया था।

मामले के मुताबिक एक कंपनी ने मार्च 2015 से इस साल सितंबर के बीच करीब 21 अरब रुपये का लाभ हासिल किया। मामले में कहा गया कि अनुबंध की वजह से 2029 तक राजकोष को 47 अरब रुपये का नुकसान होगा। अब्बासी को इस मामले को लेकर जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। एनएबी ने 2016 में मामले को बंद कर दिया था लेकिन 2018 में इसे फिर खोला गया। अब्बासी और इस्माइली पहले से ही एनएबी की हिरासत में हैं। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 16 दिसंबर तक बढ़ा दी थी। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?