लाइव न्यूज़ :

रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता मणिबेन सीता का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन

By भाषा | Updated: July 7, 2021 19:44 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, सात जुलाई भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नागरिक और रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता मणिबेन सीता का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं।

मणिबेन को वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले सप्ताह प्रिटोरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मणिबेन के पिता नाना सीता महात्मा गांधी से प्रभावित थे। मणिबेन ने नाना सीता से प्रेरित होकर अपना पूरा जीवन सभी प्रकार के रंगभेद से लड़ने के लिए समर्पित कर दिया।

मणिबेन का जन्म 1926 में एक ऐसे परिवार में हुआ था जो उनके पिता के मूल देश भारत और फिर दक्षिण अफ्रीका में राजनीतिक प्रतिरोध में सक्रिय रूप से शामिल रहा। अपने पिता की तरह मणिबेन को भी कई बार जेल की सजा काटनी पड़ी।

जब महात्मा गांधी एक स्थानीय भारतीय व्यापारी के मामले की पैरवी के लिए युवा वकील के रूप में प्रिटोरिया आए थे, तब नाना सीता ने उनके साथ कई महीने बिताए थे। वह उनके सत्याग्रह आंदोलन का हिस्सा बने।

मणिबेन ने एक साक्षात्कार में बताया था कि उनमें राजनीतिक सक्रियता की चिंगारी 13 साल की उम्र में उसी समय भड़क गई थी, जब उनके पिता ने उन्हें ‘ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस’ में दो गुटों के बीच हिंसक तनाव के बारे में बताया था।

देश में 1994 में लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापति होने के बाद मणिबेन अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस से नगरपालिका पार्षद बनीं और उन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद उन्होंने फिर से निर्वाचित होने की कोशिश नहीं की। उन्हें फरवरी 2013 में, असाधारण महिला नेताओं को दिए जाने वाले वार्षिक ‘वल्लियम्मा मुदलियार’ पुरस्कार से नवाजा गया था। मणिबेन को 2018 में ‘कांग्रेस ऑफ बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स’ ने ‘अहमद कथराडा’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना