लाइव न्यूज़ :

अंटार्कटिका को जलवायु शिखर सम्मेलन से पहले ‘ग्लासगो ग्लेशियर’ मिला

By भाषा | Updated: October 31, 2021 08:49 IST

Open in App

रोम, 31 अक्टूबर (एपी) स्कॉटलैंड में रविवार से शुरू होने वाले जलवायु सम्मेलन से पहले ब्रिटेन ने दुनिया के लिए इसके व्यापक निहितार्थ को प्रभावी प्रतीक के तौर पर दर्शाने के मकसद से अंटार्कटिका में बर्फ के एक पतले टुकड़े का नाम ‘ग्लासगो ग्लेशियर’ रखा है।

सीओपी26 शिखर सम्मेलन के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ विश्व के 120 से अधिक नेता ग्लासगो में शामिल होंगे। ब्रिटेन वैश्विक तापमान को पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 डिग्री फारेनहाइट) तक सीमित करने के लिए 2015 में पेरिस में सहमत लक्ष्य को पूरा करने के अंतिम अवसरों में से एक बता रहा है।

इंग्लैंड में लीड्स विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका के गेट्ज बेसिन में ग्लेशियरों की एक श्रृंखला का अध्ययन किया है और पाया कि जलवायु परिवर्तन के कारण 1994 और 2018 के बीच जमीन से समुद्र तक की उनकी यात्रा की गति में औसतन 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 315 गीगाटन (347 अरब अमेरिकी टन) बर्फ बहा रही है, जिससे वैश्विक समुद्र स्तर में वृद्धि हो रही है।

ब्रिटिश अंटार्कटिका क्षेत्र में स्थित ग्लेशियरों के नाम उन शहरों के नाम पर रखे जाएंगे, जिन्होंने रियो, क्योटो, पेरिस और ग्लासगो सहित जलवायु सम्मेलनों, रिपोर्ट या संधियों की मेजबानी की है। जॉनसन ने कहा, ‘‘प्रकृति के इस चमचमाते विशालकाय हिस्से का नाम उस शहर के नाम पर रखा जाएगा जहां अगले सप्ताह मानव जाति धरती के भविष्य के लिए लड़ने के इरादे से एकत्रित होगी, जो हमें इस बात की याद दिलाती है कि हम क्या संरक्षित करने के लिए काम कर रहे हैं।’’

इस सप्ताह के अंत में रोम में होने वाली बैठक में 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह के नेताओं से कार्बन कटौती प्रतिबद्धताओं को बढ़ाने का आग्रह करते हुए जॉनसन ने कहा कि ग्लासगो बैठक ‘‘1.5 डिग्री के लक्ष्य को बरकरार रखने के लिए हमारे सर्वोत्तम अवसर का प्रतिनिधित्व करती है।’’

जॉनसन भारत, ऑस्ट्रेलिया और चीन सहित जी-20 के कुछ सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जक देशों के नेताओं पर उत्सर्जन में तेज और व्यापक कटौती करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल