लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के चलते यूरोप में एक और ‘तूफान’ आने वाला है : डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: December 22, 2021 00:37 IST

Open in App

वियना, 21 दिसंबर (एपी) यूरोप में विश्व स्वास्थ्य संगठन के शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को सरकारों को ओमीक्रोन स्वरूप के चलते पूरे महाद्वीप में कोरोना वायरस के मामलों में ''महत्वपूर्ण वृद्धि'' के लिये तैयार रहने को कहा। ओमीक्रोन पहले ही कई देशों में हावी हो चुका है।

डब्ल्यूएचओ के स्थानीय निदेशक डॉक्टर हैंस क्लूज ने वियना में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम एक और तूफान को आते हुए देख सकते हैं।''

क्लूज ने कहा, ''कुछ ही सप्ताह में ओमीक्रोन क्षेत्र के और अधिक देशों में हावी हो जाएगा, जिसके चलते पहले ही बुरे दौर से गुजर रही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और प्रभावित होंगी। ''

क्लूज ने कहा कि ओमीक्रोन डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय क्षेत्र के कम से कम 38 सदस्य देशों में पाया जा चुका है। ब्रिटेन, डेनमार्क और पुर्तगाल में यह पहले ही हावी हो चुका है।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह क्षेत्र में कोरोना वायरस के चलते 27 हजार लोगों की मौत हुई और 26 लाख अतिरिक्त मामले सामने आए हैं। हालांकि इन मामलों में सभी स्वरूपों के संक्रमण के मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है।

क्लूज ने कहा, ''कोविड-19 मामलों की बढ़ती तादाद के परिणामस्वरूप और अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी