लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के सिंध में एक और नाबालिग हिन्दू लड़की हुई किडनैप

By भाषा | Updated: March 27, 2019 06:27 IST

सिंध सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरिराम किशोरी लाल ने 16 साल की हिन्दू लड़की के अपहरण के संबंध में सोशल मीडिया पर चल रहे एक समाचार पर संज्ञान लिया है। कहा जा रहा है कि मेघवार समुदाय की यह लड़की बादिन जिले के तांदो बाघो की रहने वाली है।

Open in App

दो नाबालिग हिन्दू लड़कियों के कथित अपहरण, जबरन धर्मांतरण और विवाह पर मचे हंगामे के बीच, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक और नाबालिग हिन्दू लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है।

सिंध सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरिराम किशोरी लाल ने 16 साल की हिन्दू लड़की के अपहरण के संबंध में सोशल मीडिया पर चल रहे एक समाचार पर संज्ञान लिया है। कहा जा रहा है कि मेघवार समुदाय की यह लड़की बादिन जिले के तांदो बाघो की रहने वाली है।

पीड़ित के पिता ने संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए बादिन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सरदार हसन नियाजी से अनुरोध किया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की का अपहरण कब हुआ है।

किशोरी लाल ने अधिकारियों को अपहरण के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने तथा लड़की के परिवार को सुरक्षा देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सिंध में बाल विवाह निषेध कानून के तहत नाबालिग लड़कियों के विवाह पर पाबंदी है। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करना आपराधिक कृत्य है।

लाल ने कहा कि कानून का सिंध में कडाई से पालन किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार नाबालिग हिन्दू लड़कियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंध सरकार सिंध अल्पसंख्यक संरक्षण आयोग बनाने की तैयारी में है और इसके मसौदे को मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले मंजूरी दी है।

अपहरण का यह ताजा मामला ऐसे समय आया है जब सिंध के घोटकी जिले में दो नाबालिग हिन्दू लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और विवाह को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है।

दो लड़कियों रवीना (13) और रीना (15) का होली के दिन शाम को ‘‘प्रभावशाली लोगों’’ के समूह ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक काजी को दो लड़कियों का निकाह कराते हुए दिखाया गया था।

इस घटना को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवद चौधरी के बीच वाकयुद्ध हुआ था। सुषमा ने रविवार को इस मामले में पाकिस्तान स्थित भारतीय राजदूत से जानकारी मांगी थी।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?