लाइव न्यूज़ :

चीन में सोने की खदान में फंसे एक और खनिक का पता लगा, फंसे खनिकों को पहुंचाया जा रहा भोजन

By भाषा | Updated: January 24, 2021 10:33 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 24 जनवरी देश के पूर्वी शांगदोंग प्रांत में सोने की खदान में दो हफ्ते पहले हुए विस्फोट के बाद से उसमें फंसे खनिकों में से एक और खनिक का पता चीन के बचावकर्ताओं को रविवार को लगा।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि वह खनिक बहुत कमजोर हो चुका है तथा बचावकर्ता उसे खदान से बाहर निकालने के प्रयास कर रहे हैं।

प्रांत के यनताई स्थित क्विशिया में सोने की खदान में दस जनवरी को विस्फोट होने के बाद 22 खनिक करीब 600 मीटर की गहराई में फंस गए थे।

रविवार से पहले बचावकर्ता केवल दस खनिकों के साथ संपर्क स्थापित कर पाए थे। शिन्हुआ की खबर के मुताबिक इन खनिकों की मानसिक एवं शारीरिक हालत ठीक है। हालांकि एक खनिक की मौत हो चुकी है।

शिन्हुआ की रिपोर्ट में बताया गया कि फंसे कामगारों को बाहर निकालने के प्रयास अभी जारी हैं और इस बीच उन्हें सामान्य भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इसमें बताया गया कि बचे हुए कामगारों को पहले तो पोषक द्रव्य दिया गया लेकिन अब बचावकर्ता उन तक नियमित रूप से भोजन-पानी पहुंचा पा रहे हैं। खदान में फंसे लोगों तक कपड़े तथा अन्य सामग्रियां भी पहुंचाई जा रही हैं।

बचावकर्ताओं का अनुमान है कि कामगारों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए और दो हफ्ते लगेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब