लाइव न्यूज़ :

राजपक्षे परिवार का एक और सदस्य श्रीलंका सरकार में शामिल

By भाषा | Updated: July 8, 2021 12:59 IST

Open in App

कोलंबो, आठ जुलाई श्रीलंका की राजनीति में रसूख रखने वाले राजपक्षे परिवार के एक और सदस्य बासिल राजपक्षे ने बृहस्पतिवार को देश के वित्त मंत्री का पद संभाल लिया और इस प्रकार से राजपक्षे परिवार की सत्ता पर पकड़ और मजबूत हो गई।

बासिल राजपक्षे (70) भाइयों में सबसे छोटे हैं और उनके भाई गोटबाया राजपक्षे राष्ट्रपति, महिंदा राजपक्षे प्रधानमंत्री, चामाल राजपक्षे कृषि मंत्री हैं। बासिल के मंत्रिपरिषद में शामिल होने से सरकार में राजपक्षे परिवार के लोगों की संख्या सात हो गई है।

अभी तक वित्त मंत्रालय का प्रभार प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के पास था, अब उनके पास आर्थिक नीति तथा योजना क्रियान्वयन की जिम्मेदारी है। बासिल राजपक्षे को 2010 से 2015 तक महिंदा राजपक्षे प्रशासन का बौद्विक आधार स्तंभ माना जाता था। बासिल के पास अमेरिका और श्रीलंका की दोहरी नागरिकता है और उन्होंने आर्थिक प्रबंधन से ले कर पर्यावरण तक सभी अहम कार्य बलों के प्रमुख की भूमिका भी निभाई है।

बासिल ने पिछले वर्ष हुए संसदीय चुनाव में चुनाव नहीं लड़ा था और वह निर्वाचित सांसदों की राष्ट्रीय सूची के जरिए संसद पहुंचे हैं। सत्तारूढ़ एसएलपीपी राष्ट्रीय सूची के एक सांसद ने इस सप्ताह पद से इस्तीफा दे दिया ,जिसके बाद बासिक का संसद में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना