लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 25 जुलाई को विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:58 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 जून पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के शीर्ष चुनाव अधिकारी ने विधानसभा चुनाव 25 जुलाई को कराने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण फिर से फैलने के खतरे के कारण चुनाव को दो महीने के लिए टालने की अपील की जा रही थी।

पिछले साल पाकिस्तान ने गिलगिट-बाल्टिस्तान में विधानसभा चुनाव कराया था।

भारत ने गिलगिट-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने के फैसले के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी और कहा था कि सैन्य कब्जे वाले क्षेत्र की स्थिति को बदलने के लिए किसी भी कार्रवाई का कोई कानूनी आधार नहीं है। भारत ने पाकिस्तान को यह स्पष्ट रूप से बता दिया है कि गिलगिट और बाल्टिस्तान क्षेत्रों सहित जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश देश के अभिन्न अंग हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अब्दुल राशिद सुलेहरिया ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

पीओके चुनाव आयोग के प्रमुख सुलेहरिया ने कहा, ‘‘कश्मीर (पीओके) के लोग 25 जुलाई को अपने मताधिकार का इस्तेमाल सुशासन के लिए करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार 21 जून तक अपना नामांकन पत्र भर सकते हैं और अंतिम सूची 3 जुलाई को जारी की जाएगी।

‘एआरवाई न्यूज’ ने बताया कि चुनाव पीओके में 33 और कश्मीरी प्रवासियों के लिए 12 सहित विधानसभा के 45 प्रतिनिधियों को चुनने के लिए होगा। सुलेहरिया ने कहा, ‘‘इस चुनाव में चार निर्वाचन क्षेत्र बढ़ाये गए हैं।’’

मतदान के दौरान नागरिक प्रशासन के साथ अर्धसैनिक रेंजरों और पुलिस को तैनात किया जाएगा ताकि 28 लाख से अधिक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इससे पहले, नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने कोरोना वायरस संक्रमण फिर से फैलने के खतरे के कारण पीओके में चुनाव दो महीने के लिए स्थगित करने का आग्रह किया था, लेकिन इसे सभी विपक्षी दलों ने खारिज कर दिया था।

पीओके विधानसभा के लिए पिछला आम चुनाव जुलाई 2016 में हुआ था और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने उसमें जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला