लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में 12 दिसंबर को आम चुनाव की घोषणा, साल 1923 के बाद पहली बार होगा ऐसा संयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 08:27 IST

ब्रिटेन में 12 दिसंबर को चुनाव होगा और 13 दिसंबर को नतीजे आएंगे। पिछले पांच वर्षों में ये ब्रिटेन का तीसरा आम चुनाव होगा। इतना ही नहीं साल 1923 के बाद ये पहली बार होगा जब ब्रिटेन में दिसंबर में चुनाव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को 438 ब्रिटिश सांसदों ने 12 दिसंबर को मतदान कराने के पक्ष में वोट दियासाल 1923 के बाद ये पहली बार होगा जब ब्रिटेन में दिसंबर में चुनाव होगा।

ब्रिटेन में 12 दिसंबर को आम चुनाव होंगे और 13 दिसंबर को नतीजे आएंगे। इसी के साथ पिछले कई दिनों से जारी कयासों पर विराम लग गया है। बुधवार को 438 ब्रिटिश सांसदों ने 12 दिसंबर को मतदान कराने के पक्ष में वोट दिया, जबकि 20 इसके खिलाफ रहे। 12 दिसंबर से पहले 5 सप्ताह तक चुनाव प्रचार होगा। गौरतलब है कि पिछले पांच वर्षों में ये ब्रिटेन का तीसरा आम चुनाव होगा। इतना ही नहीं, साल 1923 के बाद ये पहली बार होगा जब ब्रिटेन में दिसंबर में चुनाव होगा।

बोरिस जॉनसन ने लगाया जोर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनशन ने दिसंबर में चुनाव कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। इससे पहले भी उन्होंने तीन प्रयास किए थे लेकिन ब्रिटेन के विपक्ष ने उनपर पानी फेर दिया। दरअसल, बोरिस को उम्मीद है कि दिसंबर में चुनाव होने से उन्हें ब्रेग्जिट प्लान के समर्थन में वोट मिल जाएगा।

विपक्षी लेबर पार्टी ने कर दिया समर्थन

ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी ने मंगलवार को कहा कि वह दिसंबर में चुनाव कराये जाने की प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की योजना का समर्थन करती है। इस तरह, ब्रिटेन दिसंबर में आम चुनाव कराने की दिशा में आगे बढ़ा। लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने कहा, ‘‘मैंने लगातार कहा है कि हम चुनाव के लिये तैयार हैं...।’’ 

उन्होंने कहा कि ब्रेक्जिट में 31 जनवरी तक विलंब करने के यूरोपीय संघ के नेताओं द्वारा सोमवार को लिये गये फैसले का मतलब यह है कि अगले तीन महीनों तक बगैर समझौते ब्रेक्जिट पर आगे नहीं बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम अब अपने देश में वास्तविक बदलाव के लिये एक ऐसा सर्वाधिक महत्वाकांक्षी अभियान शुरू करेंगे, जैसा देश में कभी नहीं हुआ होगा।’’

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल