सिंगापुर में दीपावली से पहले लिटिल इंडिया में भीड़ नियंत्रित करने के उपायों की घोषणा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:15 IST2021-10-18T16:15:16+5:302021-10-18T16:15:16+5:30

Announcement of crowd control measures in Little India ahead of Diwali in Singapore | सिंगापुर में दीपावली से पहले लिटिल इंडिया में भीड़ नियंत्रित करने के उपायों की घोषणा

सिंगापुर में दीपावली से पहले लिटिल इंडिया में भीड़ नियंत्रित करने के उपायों की घोषणा

सिंगापुर, 18 अक्टूबर सिंगापुर सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, दीपावली से पूर्व यहां लिटिल इंडिया और उसके आसपास के स्थानों में भीड़ नियंत्रित करने के उपायों की सोमवार को घोषणा की।

स्ट्रेट टाईम्स ने लिटिल इंडिया में यातायात के प्रबंधन पर सिंगापुर पर्यटन बोर्ड के हवाले से कहा, ‘‘ इससे सुनिश्चित होगा कि लोग इस पूरे क्षेत्र में फैलें और मुख्य मार्गों पर जाम नहीं लगे। इा तरह भीड़ से बचा जा सकेगा।’’

लिटिल इंडिया एक ऐसा क्षेत्र है जां भारतीय खानपान की दुकानें आदि हैं तथा वहां सड़कों पर प्रकाश की विशेष व्यवस्था के साथ त्योहार की रौनक देखते ही बनती है।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दीपवाली पर्व इस साल चार नवंबर को है।

खबर के अनुसार, कुछ कारोबारियों ने अपने कामकाज के घंटे बढ़ा दिये हैं ताकि दीपावली के सप्ताह में यहां आने के लिए लोगों को अतिरिक्त समय मिल जाए।

यह दूसरा साल है जब यह हिंदू पर्व महामारी के बीच मनाया जाएगा।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को यहां कोविड-19 के 3,058 नए मामले सामने आए और संक्रमण से नौ लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Announcement of crowd control measures in Little India ahead of Diwali in Singapore

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे