लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई नागरिकों को बचाने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को वीरता पदक देने का एलान

By भाषा | Updated: December 5, 2021 23:34 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, पांच दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उस व्यक्ति को वीरता पदक देने का रविवार को एलान किया जिसने सियालकोट में अपनी जान खतरे में डालकर उग्र भीड़ से कारखाना प्रबंधक एवं श्रीलंकाई नागरिक को बचाने की कोशिश की थी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखायी दिया कि उत्पादन प्रबंधक मलिक अदनान नाम का एक शख्स गुस्साए लोगों के एक समूह का सामना कर रहा है और सियालकोट के एक कारखाने में भीड़ से श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदना को बचाने की कोशिश कर रहा है। बाद में भीड़ ने अदनान को काबू में कर लिया और श्रीलंकाई नागरिक को घसीटकर सड़क पर ले गयी और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपों को लेकर शव को आग लगा दी।

खान ने ट्वीट किया, ‘‘आवाम की ओर से मैं मलिक अदनान के नैतिक साहस और बहादुरी को सलाम करना चाहता हूं जिन्होंने सियालकोट में उग्र भीड़ से अपनी जान खतरे में डालकर प्रियंता दियावदना को बचाने का भरसक प्रयास किया। हम उन्हें तमगा-ए-शुजात से नवाजेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना