लाइव न्यूज़ :

असाधारण प्रतिभावान छात्रों के लिए 50 हजार डॉलर के ‘ग्लोबल स्टूडेंट’ पुरस्कार की घोषणा

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:59 IST

Open in App

लंदन, तीन फरवरी शिक्षा जगत में काम करने वाली कंपनी ‘चेग’ की अनुसंधान इकाई और ब्रिटेन स्थित वार्के फॉउंडेशन की ओर से असाधारण प्रतिभावान छात्रों के लिए पचास हजार अमेरिकी डॉलर के एक नए पुरस्कार की घोषणा की गई है।

‘ग्लोबल स्टूडेंट’ पुरस्कार, बड़े स्तर पर समाज और शिक्षा को प्रभावित करने वाले छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दिया जाएगा।

गौरतलब है कि ‘चेग डॉट ओआरजी’, पहले से ही दस लाख डॉलर का वार्षिक ‘ग्लोबल टीचर्स’ पुरस्कार देता रहा है।

वैश्विक स्तर पर ‘ग्लोबल स्टूडेंट’ पुरस्कार के लिए कम से कम 16 वर्ष की आयु के वह छात्र योग्य होंगे जिन्होंने किसी अकादमिक या प्रशिक्षण, कौशल कार्यक्रम वाले संस्थान में दाखिला लिया है।

पार्ट टाइम पढ़ाई करने वाले या ऑनलाइन माध्यम से पढ़ रहे छात्र भी इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकेंगे।

‘चेग डॉट ओआरजी’ की प्रमुख लीला थॉमस ने मंगलवार को पुरस्कार की शुरुआत करने के बाद कहा, “महामारी के दौरान दुनियाभर के छात्रों ने मजबूती, प्रतिबद्धता और अपने भविष्य के लिए जुझारूपन का परिचय दिया है। उनके संघर्ष की सराहना करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “इन छात्रों पर अब इतिहास की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करने की जिम्मेदारी होगी। ग्लोबल स्टूडेंट पुरस्कार को उनकी कहानियों पर रौशनी डालने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। आखिरकार यह उनके सपने हैं, उनके विचार हैं और रचनात्मकता है जिनसे भविष्य निर्माण में सहायता मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना