लाइव न्यूज़ :

मनुष्यों के बाद कोरोना वायरस संक्रमण की दृष्टि से जानवर भी अतिसंवेदनशील : अध्ययन

By भाषा | Updated: December 11, 2020 15:37 IST

Open in App

लंदन, 11 दिसम्बर एक नये अध्ययन के अनुसार मनुष्यों के बाद कोरोना वायरस संक्रमण की दृष्टि से जानवर भी अतिसंवेदनशील हैं। इस अध्ययन में वायरस के प्रति संवेदनशीलता को लेकर दस अलग-अलग प्रजातियों का विश्लेषण किया गया।

अध्ययन के अनुसार मनुष्यों के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने का अधिक खतरा बिल्लियों, कस्तूरी बिलाव (सीवेट) और कुत्तों जैसे जानवरों में देखा गया है।

जर्नल पीएलओएस कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन के निष्कर्षों में पाया गया है कि मनुष्यों की तुलना में बतख, चूहों, सूअर और मुर्गियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा कम था या खतरा नहीं पाया गया जबकि बिल्लियों, कस्तूरी बिलाव और कुत्तों में सार्स-सीओवी-2 संक्रमण का अधिक खतरा देखा गया।

स्पेन के बार्सिलोना में सेंटर फॉर जीनोमिक रेगुलेशन (सीआरजी) के सह-लेखक लुईस सेरानो ने कहा कि वैज्ञानिकों ने बिल्लियों को कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील पाया। उन्होंने कहा कि मनुष्यों के साथ ही बिल्लियों में भी वैसी स्थितियां नहीं पाई गईं जो अन्य जानवरों में मौजूद है। उन्होंने यह भी समझाया कि लोगों के अपने पालतू जानवरों द्वारा संक्रमित होने के कोई ज्ञात मामले क्यों नहीं हैं।

अध्ययन में, वैज्ञानिकों ने परीक्षण के लिए कंप्यूटर मॉडलिंग का उपयोग किया कि कोरोना वायरस अपने स्पाइक प्रोटीन का उपयोग कैसे करता है, जो विभिन्न जानवरों की कोशिकाओं में घुसने के लिए वायरस की सतह से फैलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना