लाइव न्यूज़ :

संभावित खतरे को लेकर गुस्साए सांसदों ने इंस्टाग्राम में जरूरी बदलाव करने को कहा

By भाषा | Updated: December 9, 2021 01:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ दिसंबर (एपी) सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम कुछ युवा उपयोगकर्ताओं (यूजर) को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है, यह बात सामने आने के बाद गुस्साए सांसदों ने फेसबुक की कंपनी इंस्टाग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से ऐप में कुछ जरूरी बदलाव करने का वादा करने को कहा है।

सीनेट की बुधवार को हुई सुनवाई में एडम मोस्सेरी को फेसबुक के पूर्व कर्मचारी फ्रांसिस हुगन द्वारा किए गए खुलासों के बाद जनता और नेताओं दोनों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

इंस्टाग्राम फेसबुक से जुड़ा है जिसकी होल्डिंग कंपनी का नाम हाल ही में बदलकर ‘मेटा’ कर दिया गया है।

फेसबुक की पूर्व कर्मचारी ने अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के सांसदों के समक्ष मामला रखा है कि फेसबुक का सिस्टम ऑनलाइन घृणा और चरमपंथ को बढ़ावा देता है और कंपनी यूजर की सुरक्षा के साथ समझौता करके पैसे कमाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला