लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बयान से नाराज अल्जीरिया ने पेरिस से अपना राजदूत वापस बुलाया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:46 IST

Open in App

अल्जीयर्स, तीन अक्टूबर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो की टिप्पणी से नाराज अल्जीरिया ने अपने पूर्व औपनिवेशिक शासक फ्रांस पर ‘जनसंहार’ का आरोप लगाते हुए पेरिस से अपना राजदूत बुलाने की घोषणा की है। अल्जीरिया ने मैक्रों की टिप्पणी को ‘अस्वीकार्य’ करार दिया है।

फ्रांस से निष्कासित किए जाने वाले प्रवासियों को वापस लेने से इनकार के बाद फ्रांस ने अल्जीरिया सहित उत्तर अफ्रीका के नागरिकों के लिए वीजा की संख्या में कटौती करने का फैसला किया है जिसको लेकर इन देशों में तनाव बढ़ गया है।

अल्जीरियाई प्रेसीडेंसी से शनिवार शाम को जारी बयान में कहा गया कि अल्जीरिया तत्काल फ्रांस से अपने राजदूत को ‘परामर्श’ के लिए वापस बुला रहा है।

बयान में कहा गया कि राजदूत को बुलाने का फैसला अल्जीरिया को लेकर हाल में मैंक्रो द्वारा की गई टिप्पणी है। अल्जीरियाई प्रेसीडेंसी ने कहा कि टिप्पणी अल्जीरिया के मामलों में ‘अस्वीकार्य हस्तक्षेप’ है और फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन से लड़ाई में मारे गए अल्जीरियाई लोगों के प्रति ‘असहनीय अपमान’ है।

बयान में कहा गया, ‘‘ अल्जीरिया में फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन के अनगिनत अपराध हैं और यह ‘जनसंहार’ की परिभाषा में सटीक बैठता है।’’

गौरतलब है कि फ्रांसीसी मीडिया ने खबर दी थी कि मैक्रों ने हाल में अल्जीरिया में उपनिवेशवाद के बाद की शासन प्रणाली और फ्रांस के प्रति उसके रवैये पर बात की थी। ली मोंड अखबार के मुताबिक मैक्रो ने अल्जीरियाई अधिकारियों पर फ्रांस के प्रति नफरत फैलाने का आरोप लगाया था। फ्रांसीसी नेता ने उनकी सरकार द्वारा उत्तरी अफ्रीकी को दिए जाने वाले वीजा पर की गई सख्ती पर भी बात की थी और कहा था कि इसका उद्देश्य ऐसे शासित देशों को निशाना बनाना है जिनकी आदत आसान वीजा की मांग करना है।

फ्रांसीसी अधिकारियों की घोषणा के मुताबिक अल्जीरियाई और मोरक्क्न नागरिकों के लिए वीजा की संख्या में 50 प्रतिशत और ट्यूनीशिया के नागरिकों के लिए वीजा की संख्या में 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। फ्रांसीसी सरकार का कहना है कि यह फैसला अल्जीरिया, मोरक्को और ट्यूनिशिया द्वारा फ्रांस से निष्कासित अपने नागरिकों को यात्रा दस्तावेज मुहैया कराने से इनकार करने के बाद उठाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला