लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में एंजेला मर्केल को दी गई विदाई

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:06 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 22 अक्टूबर (एपी) एंजेला मर्केल अभी जर्मनी की चांसलर हैं और यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं की अगली बैठक के दौरान भी चांसलर के पद पर कायम रह सकती हैं, फिर भी, शुक्रवार को ईयू शिखर सम्मेलन में उन्हें विदाई की पार्टी दी गई।

शुक्रवार को ईयू के 107वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान एक बंद कमरे में आयोजित अनौपचारिक समारोह में वह अपने दोस्तों और विरोधियों से समान रूप से मिलीं। मर्केल कई सालों से मजबूत एकीकृत यूरोप का समर्थन करती रही हैं। उन्होंने 16 साल पहले ईयू की बैठक में पहली बार भाग लिया था जब याक शिराक फ्रांस के राष्ट्रपति थे और टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे।

ईयू परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिचेल ने कहा, “आप एक स्मारक की तरह हैं।” उन्होंने कहा कि मर्केल के बिना सम्मेलन ऐसा होगा जैसे “वेटिकन बिना रोम या एफिल टावर बिना पेरिस।”

मर्केल ने जर्मनी की सत्ता की बागडोर मजबूती से पकड़ते हुए हमेशा ईयू को जितना संभव हो सका एक रखने की कोशिश और इसके साथ ही राष्ट्रीय हितों का भी उतना ही ध्यान रखा, विशेष रूप से आर्थिक संकट के समय जब यूनान के साथ उनका तनाव बढ़ते देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला