लाइव न्यूज़ :

मिस्र में खुदाई में बीयर की प्राचीन फैक्टरी मिली

By भाषा | Updated: February 14, 2021 14:43 IST

Open in App

काहिरा, 14 फरवरी (एपी) अमेरिका और मिस्र के पुरातत्वविदों को खुदाई में बीयर की प्राचीन फैक्टरी मिली है। यह प्राचीन मिस्र के सबसे प्रमुख पुरातत्व स्थलों में शुमार एक स्थल पर मिली सबसे पुरानी बियर फैक्टरी हो सकती है। एक शीर्ष पुरातत्व अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्राचीन वस्तुओं की सर्वोच्च परिषद के महासचिव मुस्तफा वजीरी ने कहा कि यह फैक्टरी नील नदी के पश्चिम में प्राचीन कब्रिस्तान एबिडोस में मिली है, जो दक्षिणी काहिरा से 450 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने कहा कि यह फैक्टरी किंग नारमेर के क्षेत्र में स्थित है, जिन्हें पहले वंश काल (3150 ईसा.पूर्व से 2613 ईसा.पूर्व) की शुरुआत में प्राचीन मिस्र के एकीकरण के लिये जाना जाता है।

वजीरी ने कहा कि पुरातत्वविदों को आठ इकाईयां मिली हैं। प्रत्येक इकाई 20 मीटर (करीब 65 फुट) लंबी, 2.5 मीटर (करीब आठ फुट) चौड़ी है।

इनमें मिट्टी के लगभग 40 बर्तन मिले हैं जो बियर के उत्पादन के लिए अनाज और पानी के मिश्रण को गर्म करने मे काम आते होंगे।

इस संयुक्त अभियान की सह-अध्यक्षता न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स संस्थान के डॉक्टर मैथ्यू एडम्स और प्रिंस्टन विश्वविद्यालय में प्राचीन मिस्र इतिहास एवं पुरातत्व के सहायक प्राध्यापक डेबोरा विसचाक ने की थी।

एडम्स ने कहा कि बियर से होने वाली शाही रस्मों को पूरा करने के लिये इस इलाके में यह फैक्टरी लगाई गई होगी। उन्होंने कहा कि पुरातत्वविदों को ऐसे सबूत मिले हैं जो प्राचीन मिस्र में बलि प्रथाओं के दौरान बियर के इस्तेमाल को दर्शाते हैं।

प्राचीन वस्तुओं से संबंधित मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन के पुरातत्वविदों ने सबसे पहले 1900 की शुरुआत में इस फैक्टरी के अस्तित्व का उल्लेख किया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता चल सका था कि यह किस जगह मौजूद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें