लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के रक्षा प्रतिष्ठान पेंटागन के बाहर हिंसा में एक अधिकारी और एक संदिग्ध की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 00:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन अगस्त (एपी) अमेरिका के रक्षा प्रतिष्ठान पेंटागन के बाहर ट्रांजिट स्टेशन पर मंगलवार को हुई हिंसा के दौरान एक अधिकारी को चाकू मारा गया जिससे उसकी मौत हो गई और घटनास्थल पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक संदिग्ध को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेंटागन इमारत के बाहर प्रवेश द्वार के पास सुबह गोलीबारी हुई थी जिसके बाद अमेरिकी सेना के मुख्यालय को अस्थायी रूप से ‘बंद’ कर दिया गया था।

नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि पेंटागन के एक अधिकारी को चाकू मारा गया जिससे उसकी मौत हो गई।

पेंटागन के संवाददाता सम्मेलन में इस घटना के बारे में और अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है। चाकू मारे जाने और गोलीबारी की घटना के बारे में संबंध अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने दोनों घटनाओं के बारे में ब्योरा नहीं दिया।

पेंटागन प्रोटेक्शन फोर्स एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि यह घटना मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर हुई जो कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर का हिस्सा है। यह स्थान वर्जीनिया के आर्लिंगटन काउंटी में है जो पेंटागन मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित है।

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने कुछ-कुछ समय के अंतराल पर कई बार गोलियों की आवाज सुनी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना