लाइव न्यूज़ :

वेस्ट बैंक में यहूदी छात्रों से भरी कार पर गोलीबारी, एक इजराइली शख्स की मौत

By भाषा | Updated: December 17, 2021 09:32 IST

Open in App

यरुशलम, 17 दिसंबर (एपी) फलस्तीन के बंदूकधारी ने वेस्ट बैंक में एक बस्ती की चौकी के बगल में यहूदी विद्यालय के छात्रों से भरी कार पर बृहस्पतिवार रात को गोलीबारी कर दी, जिसमें एक इजराइली शख्स की मौत हो गयी और दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इजराइली नेताओं ने हमलावर को पकड़ने का आह्वान किया और सेना ने कहा कि उसने तलाश अभियान के तौर पर इलाके में अतिरिक्त सैनिकों को भेजा है।

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा, ‘‘सुरक्षाबल जल्द ही आतंकवादियों को पकड़ लेंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सजा दी जाए।’’

यह घटना उत्तरी वेस्ट बैंक में पूर्व की एक बस्ती होमेश के समीप हुई। गाजा पट्टी से 2005 में इजराइल की वापसी के तौर पर इस बस्ती को ध्वस्त कर दिया गया था। हालांकि, हाल के वर्षों में वहां रह रहे लोगों ने एक अवैध चौकी बना ली है। यह वेस्ट बैंक में उन दर्जनों चौकियों में से एक है जिन्हें इजराइल गैरकानूनी मानता है।

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एमनन शेफलर ने कहा कि चौकी में एक यहूदी विद्यालय से निकलने के बाद कार में बैठे यात्रियों पर गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि कार पर करीब 10 गोलियां दागी गयी।

उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चला है कि क्या हमलावरों की संख्या एक थी या अधिक और क्या हमलावर ने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया या उसे किसी संगठित आतंकवादी समूह ने भेजा था।

अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन गाजा पट्टी पर शासन करने वाले समूह हमास ने इस हमले की प्रशंसा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा