लाइव न्यूज़ :

दुबई में एक भारतीय छात्र ने गणतंत्र दिवस के उपहार के रूप में मोदी का चित्र तैयार किया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:00 IST

Open in App

दुबई,23 जनवरी दुबई में एक भारतीय छात्र ने गणतंत्र दिवस के उपहार के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक विशेष चित्र तैयार किया है।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन केरल के सरन शशिकुमार द्वारा तैयार किए गए चित्र को उन्हें सौंपा गया।

मुरलीधरन ने शुक्रवार को ट्वीट किया,‘‘ दुबई में युवा कलाकार सरन शशिकुमार से मुलाकात करके अच्छा लगा। केरल के कुमार अब यूएई के निवासी हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस के उपहार के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए यह छह लेयर वाली स्टेंसिल पेंटिंग तैयार की है। वाकई प्रेरणादायक,उन्हें मेरी शुभकामनाएं।’’ इसके साथ ही उन्होंने बच्चे और उसके माता पिता से चित्र लेने के दौरान की तस्वीर भी साझा की।

इस चित्र में प्रधानमंत्री सेल्यूट करते नजर आ रहे हैं।

गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार चित्र लंबाई और चौड़ाई 90 सेंटीमीटर और 60 सेंटीमीटर है।

सरन ने यूएई के नेताओं सहित अन्य लोगों के कुल 92 चित्र तैयार किए हैं। मोदी का यह पहला चित्र नहीं है, पिछले वर्ष नवंबर में सरन प्रधानमंत्री मोदी का चित्र तैयार कर चुके है। वह ‘न्यू इंडियन मॉर्डन स्कूल’ में कक्षा नौ के छात्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें