लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय मूल का एक सिख दंपत्ति गुरु नानक पर ‘डॉक्यूसीरीज’ जारी करेगा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:12 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, आठ अक्टूबर सिंगापुर में भारतीय मूल का एक सिख दंपत्ति 24 -एपीसोड वाली ‘डॉक्यूसीरीज’ ऑनलाइन जारी करेगा जिनमें उन स्थलों का वर्णन होगा जहां गुरु नानक अपने जीवनकाल में गये थे।

अमरदीप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि वह और उनकी पत्नी विनिंदर कौर वेबसाइट पर इस डॉक्यूसीरीज का साप्ताहिक एपीसोड जारी करेंगे जो निशुल्क होगा और उसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

अगले चरण में इस डॉक्यूसीरीज का पंजाबी एवं हिंदी में अनुवाद किया जाएगा। इसका निर्माण ‘ लोस्ट हेरीटेज प्रोडक्शंस’ और ‘सिख लेंस प्रोडक्शंस’ ने मिलकर किया है।

लगभग 550 साल पहले गुरुनानक ने अपने धर्मोपदेश के प्रचार के लिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, सऊदी अरब, तिब्बत, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों की यात्रा की थी।

जनवरी, 2019 में सिंह और कौर की अगुवाई में एक दल ने गुरु नानक की इन यात्राओं पर एक डॉक्यूसीरीज बनाने का अभियान शुरू किया था।

सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘ निजी महत्वाकांक्षा से परे इस कार्य का लक्ष्य गुरु नानक के उन संदेशों को सहेजने का जुनून था जो सीमाओं के विभाजन को नहीं मानते हैं।’’

टीम ने 24 एपिसोड वाली इस डॉक्यूसीरीज के लिए गुरु नानक के जीवन की घटनाओं को प्रस्तुत करने के लिए सभी भौगोलिक और धार्मिक स्थलों को फिल्माने में तीन साल से अधिक का समय बिताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल