जापान टोक्यो में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी हिरासत में, महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

By भाषा | Updated: February 17, 2020 23:15 IST2020-02-17T23:15:28+5:302020-02-17T23:15:28+5:30

An Indian Air Force officer was detained in Japan Tokyo | जापान टोक्यो में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी हिरासत में, महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

प्रतीकात्मक तस्वीर

जापान के एक संस्थान में सैन्य कोर्स कर रहे भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी को टोक्यो में पुलिस ने एक महिला द्वारा की गई दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद हिरासत में ले लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विंग कमांडर को छह फरवरी को टोक्यो में पुलिस ने हिरासत में लिया था और उनके परिवार ने उनकी रिहाई के लिए एक स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अधिकारी के खिलाफ आरोपों विवरण फिलहाल पता नहीं चल सका है। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने मामले में मदद के लिए टोक्यो में भारतीय दूतावास से संपर्क किया है। 

Web Title: An Indian Air Force officer was detained in Japan Tokyo

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :japanजापान