लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में समर्थन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ: राजदूत संधू

By भाषा | Updated: May 14, 2021 09:37 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 14 मई अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारतीय-अमेरिकी देश के सहयोग में महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं।

संधू ने प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी व्यक्तियों के साथ बृहस्पतिवार को ऑनलाइन वार्ता की और उनके समर्थन की सराहना की।

संधू ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘ अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं से आज दोहपर बातचीत की। अमेरिका में ये प्रवासी वैश्विक महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन का मजबूत स्तंभ रहे हैं। उनके प्रयासों की सराहना करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि इस स्तर पर मदद करना भारत-अमेरिकी साझेदारी की मजबूती को दर्शाता है। साथ ही बैठक में उन्होंने प्रतिनिधियों को वैश्विक महामारी से निपटने की दिशा में भारत की मौजूदा आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी।

राजदूत ने आश्वासन दिया कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास समुदाय की सहायता की पेशकशों को सुविधाजनक बनाने और उन्हें दिशा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

इस दौरान समुदाय के कई नेताओं ने योगदान के उनके प्रयासों को रेखांकित किया।

भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने कोविड-19 से निपटने में भारत की मदद करने के लिए लाखों डॉलर एकत्रित किए हैं। ‘अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन’ ने 2.5 करोड़ डॉलर, ‘सेवा इंटरनेशनल’ ने 1.7 करोड़ डॉलर और ‘इंडियास्पोरा’ ने 25 लाख डॉलर एकत्र किए।

वहीं डलास स्थित ‘यूएस इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स’ ने बृहस्पतिवार को 115 वेंटिलेटर और 800 ऑक्सीजन सांद्रक भी भारत भेजे। उसने अभी तक भारत की मदद के लिए 12 लाख डॉलर एकत्रित किए हैं।

संधू के साथ बैठक में ‘चैंबर’ के संस्थापक अध्यक्ष अशोक मागो ने कहा, ‘‘ भारत में स्थिति बेहद खतरनाक है। हालांकि भारत और भारत के लोग इससे उबर रहे हैं और हम सभी के सहयोग से जल्द ही वे बेहतर दिन देखेंगे।’’

वहीं, ‘सेवा इंटरनेशनल’ के अध्यक्ष अरुण कनकानी ने कहा, ‘‘ हमारे ‘हेल्प इंडिया डिफीट कोविड-19’ अभियान को सभी अमेरिकियों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। कई संगठन, अस्पताल और सामुदायिक संगठन मदद करने के लिए काम कर रहे हैं। सेवा के स्वयंसेवक कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

टेनेसी के जाने-माने भारतीय-अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रनील बसु राउ ने भारत 250 ‘को-वेंटिलेटर’ भेजे हैं। वहीं, 660 और ‘को-वेंटिलेटर’ की अगली खेप को भेजने की तैयारी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला