लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: अमेरिका में घातक वायरस के कारण अमेज़न के कर्मचारी ने तोड़ा दम, पहले ही की गई थी सुरक्षा उपायों की मांग

By भाषा | Updated: May 6, 2020 10:46 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित अमेज़न के एक गोदाम में कार्यरत कर्मचारी की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस में भी अमेज़न का श्रमिक संघों से विवाद चल रहा है।इस समय कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार यूरोप झेल रहा है।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में न्यूयॉर्क स्थित अमेज़न के एक गोदाम में कार्यरत कर्मचारी की कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से मौत हो गई। गोदाम के कर्मचारियों ने कोविड-19 (COVID-19) से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की थी। ई-वाणिज्य कंपनी की प्रवक्ता लीज़ा लेवानडोस्की ने मंगलवार को एएफपी को ईमेल के जरिए भेजे बयान में कहा, "हम न्यूयॉर्क के स्टेटन द्वीप पर हमारे एक गोदाम पर अपने एक सहयोगी की मौत से दुखी हैं।" 

उन्होंने कहा, "हमारी उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं हैं। हम उनके सभी सहकर्मियों का सहयोग कर रहे हैं।" दुनिया में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन का पालन कर रहे लोगों के लिए अमेज़न एक जीवन रेखा की तरह बन गया है। कंपनी ने कहा कि वह बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लगभग 1,75,000 नए कर्मियों को नौकरी पर रखने की प्रक्रिया में है। मगर कंपनी को गोदाम के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा है। 

उनका दावा है कि अमेज़न उन्हें सुरक्षित रखने में विफल रहा है। पिछले हफ्ते स्टेटन द्वीप स्थित कंपनी गोदाम के बाहर कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया था। अमेज़न के उपाध्यक्ष टिम ब्रे ने सोमवार को कहा कि गोदाम में जिस तरह का सलूक किया जा रहा, उसके खिलाफ बोलने वाले तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के विरुद्ध उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

फ्रांस में भी अमेज़न का श्रमिक संघों से विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि कंपनी ने कर्मचारियों को वायरस के खतरे बचाने के लिए कुछ खास नहीं किया है। बता दें इस समय कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार यूरोप झेल रहा है। वर्ल्डओमीटर के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यूरोप में अब तक कुल 1,493,973 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1,44,102 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाफ़्रांसअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा