शंघाई में एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्टरी में आग लगी, आठ लोगों की मौत
By भाषा | Updated: April 23, 2021 15:44 IST2021-04-23T15:44:17+5:302021-04-23T15:44:17+5:30

शंघाई में एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्टरी में आग लगी, आठ लोगों की मौत
शंघाई, 23 अप्रैल (एपी) चीन के शंघाई में एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्टरी में आग लगने की घटना में शुक्रवार को दमकल विभाग के दो कर्मियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। शहर प्रशासन ने इस आशय की घोषणा की।
सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, चीन की व्यावसायिक राजधानी जिनशान जिले में सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर शेंगरुई इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी (शंघाई) कंपनी में आग लग गयी।
बयान के अनुसार, बचाव दल को कंपनी के छह कर्मचारियों और दमकल विभाग के दो कर्मियों के शव जली हुई अवस्था में मिले।
शहर प्रशासन ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।