लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के एक शैक्षणिक फाउंडेशन ने भारत को 500 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक भेजे

By भाषा | Updated: May 9, 2021 16:27 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, नौ मई सिंगापुर स्थित एक शैक्षणिक फाउंडेशन ने देश के दूरवर्ती इलाकों में कोरोना वायरस के मरीजों की जिंदगियां बचाने के लिए भारत को 500 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक भेजे हैं।

‘ग्लोबल स्कूल्स फाउंडेशन’ (जीएसएफ) ने सेवा इंटरनेशनल के साथ मिलकर भारत के दूरवर्ती छोटे शहरों और गांवों को ये ऑक्सीजन सांद्रक भेजे।

इससे पहले भारतीय नौसेना के युद्धक पोत एरावत पर तत्काल आधार पर 200 ऑक्सीजन सिलेंडरों की पहली खेप भेजी गयी थी।

जीएसएफ के अध्यक्ष अतुल तेमुर्निकर ने कहा, ‘‘हम ऑक्सीजन सांद्रक और सिलेंडर जैसे जीवनरक्षक उपकरण भेजकर भारत में लोगों की जान बचा रहे हैं। इन्हें सामाजिक संगठनों या सामुदायिक केंद्रों या अस्पतालों में इस्तेमाल किया जा सकता है।’’

उन्होंने शनिवार को कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना हमारी ड्यूटी है कि यह लाभ भारत के दूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचे और जीएसएफ कोविड संबंधित राहत उपायों में मदद करने के लिए हरसंभव मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा