लाइव न्यूज़ :

नई आफत! पीने के पानी में मिला दिमाग खाने वाला अमीबा, इस देश के 8 शहरों में अलर्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 28, 2020 07:35 IST

दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के बीच एक नई आफत ने आहट दी है। अमेरिका के टेक्सास में पीने के पानी में दिमाग को खाने वाला अमीबा मिला है। इसका नाम नेगलेरिया फाउलरली है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के टेक्सास में पीने के पानी में मिला दिमाग को खाने वाला घातक अमीबाइस अमीबा के संक्रमण के फैल जाने पर 97 % लोगों का बचना मुश्किल, अमेरिका के 8 शहरों में अलर्ट

वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास में पीने के पानी में दिमाग को खाने वाला घातक अमीबा मिलने से 8 शहरों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. 8 सितंबर को एक 6 साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चे के शरीर में अमीबा का संक्रमण मिलने पर पीने के पानी की जांच के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई.

इस तरह के अमीबा के संक्रमण के दिमाग में फैल जाने पर 97 % लोगों का बचना बेहद मुश्किल होता है. इस अमीबा का नाम नेगलेरिया फाउलरली बताया जा रहा है.

दक्षिण पूर्व टेक्सास के लेक जैक्शन, फ्रीपोर्ट, एंगलेटोन, ब्राजोरिया, रिचवुड, ऑयस्टर क्रीक, क्लूट, रोजेनबर्ग के लोगों से कहा गया है कि वे पानी का इस्तेमाल नहीं करें. लेक जैक्शन इलाके में आपदा की घोषणा की गई है. लोगों को पानी नहीं पीने की सलाह दी गई है. प्रशासन इस गंदे पानी को निकालने का प्रयास कर रहा है.

गर्म पानी में रहता है ये अमीबा

अमेरिका के बीमारी रोकथाम केंद्र के मुताबिक दिमाग को खाने वाला जीवाणु आमतौर पर मिट्टी, गर्म झील, नदियों और गर्म जलधाराओं में पाया जाता है. यह ठीक से रखरखाव नहीं किए जाने वाले स्वीमिंग पूल और फैक्ट्रियों से छोड़े गए गर्म पानी में भी रहता है.

सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल के अनुसार, लोग तैराकी के दौरान इस तरह के अमीबा के शिकार होते हैं. तैराकी के दौरान नेगलेरिया फाउलरली नाक के रास्ते दिमाग तक पहुंचकर दिमाग की कोशिकाओं को खाना शुरू कर देता है. अमेरिका में 1962 से लेकर 2018 के बीच 145 लोग इस जीवाणु की चपेट में आ गए थे. उनमें से केवल 4 लोग ही जिंदा बच पाए.

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा